ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: PDA चौपाल में SP विधायक ने लगाया BSP का नारा, शाह और BJP पर जारी रखा हमला

 

Barabanki News... विकास खंड देवा के अड़ौरा,पीरपुर गांव में सोमवार को संविधान बचाओ पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। इसस दौरान बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने संविधान बनाकर दबे कुचले और शोषित वर्ग को तरक्की का मौका दिया। नकारात्मक और प्रभुत्ववादी सोच पर पाबंदी लगाई। इसी से बौखलाए लोग समय-समय पर बाबा साहब का अपमान करने का कोई अवसर नहीं छोड़ते। आज संविधान बचाने की जरूरत है।
विधायक धर्मराज ने कहा पीडीए ही बीजेपी को हराएगा। जब से देश और प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है,आरक्षण खत्म किया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की घोर विरोधी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो पीडीए बनाया है उसमें निश्चित तौर पर बहुजन समाज का भला होगा। विधायक धर्मराज ने अपने संबोधन में जोर से नारा लगाया, बाबा साहब का मिशन अधूरा,अखिलेश यादव करेंगे पूरा। 

इसके उपरांत विधायक धर्मराज ने गांव का भ्रमण कर क्षेत्र वासियों का हाल चाल जाना। इस दौरान विधायक धर्मराज ने जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिल प्रजापति, रंजीत प्रजापति,अमित प्रजापति,श्रीमती राजकुमारी प्रजापति,राम चंदर यादव, डॉ भूपेंद्र वर्मा,इसरार,राम गोपाल यादव,बाबुल मिश्रा,संदीप प्रजापति जिलाध्यक्ष बाबा साहब वाहिनी,विश्राम यादव प्रधान समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Barabanki News
SP MLA
raised 
BSP 
slogan 
PDA 
Chaupal
continued
attack 
Shah 
BJP

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ